इंटरनेट पर कोई नहीं कर पाएगा आपको ट्रैक, बस अपनाएं ये आसान तरीके, अभी बदलें ये सेटिंग्स

Internet Data Safety: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल करता है. लेकिन इंटरनेट पर आपकी हर गतिविधि पर कई कंपनियां, विज्ञापन दिखाने वाली एजेंसियां और साइबर अपराधियों की नजर हो सकती है.

No one will be able to track you on the internet just follow these simple methods and change these settings now
Image Source: Freepik

Internet Data Safety: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल करता है. लेकिन इंटरनेट पर आपकी हर गतिविधि पर कई कंपनियां, विज्ञापन दिखाने वाली एजेंसियां और साइबर अपराधियों की नजर हो सकती है. यही वजह है कि किसी चीज़ को सर्च करने के बाद उसी से जुड़े विज्ञापन आपको बार-बार दिखाई देते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका डेटा कहां जा रहा है और उसे कैसे सुरक्षित रखा जाए.

ट्रैकिंग कुकीज को करें रिजेक्ट

जब भी आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, वहां कुकीज (Cookies) का एक पॉप-अप दिखाई देता है. अगर आप सभी कुकीज को स्वीकार कर लेते हैं, तो वेबसाइट आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक कर सकती है. इसलिए जहां संभव हो, ट्रैकिंग कुकीज को रिजेक्ट करें. इसी तरह जब आप कोई नया ऐप डाउनलोड करते हैं, तो कई बार वह ट्रैकिंग की अनुमति मांगता है. अगर इसकी जरूरत न हो तो ऐसी परमिशन देने से बचें.

हर जगह अपनी सही जानकारी न दें

कई वेबसाइट्स नाम, ईमेल या दूसरी निजी जानकारी मांगती हैं, जबकि उसकी जरूरत नहीं होती. अगर वेबसाइट सिर्फ कोई सामान्य जानकारी, रेसिपी या गाइड दिखाने के लिए आपकी डिटेल मांग रही है, तो वहां अपनी असली जानकारी देने से बच सकते हैं. हालांकि, सरकारी वेबसाइट, बैंकिंग या किसी जरूरी सेवा का इस्तेमाल करते समय हमेशा सही जानकारी ही भरें.

इंटरनेट से अपनी जानकारी हटाएं

अगर आपको लगता है कि आपकी निजी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है और आप उसे हटाना चाहते हैं, तो ऐसा किया जा सकता है. Google की Results About You सुविधा की मदद से आप अपनी पर्सनल जानकारी हटाने का अनुरोध कर सकते हैं. इसके लिए Google के सपोर्ट पेज पर जाकर उस लिंक (URL) की जानकारी देनी होगी, जहां आपकी जानकारी दिखाई दे रही है. जांच पूरी होने के बाद Google उस जानकारी को सर्च रिजल्ट से हटा सकता है.

अपने अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बनाएं

सिर्फ जानकारी हटाना ही काफी नहीं है. अपने ऑनलाइन अकाउंट को सुरक्षित रखना भी जरूरी है. इसके लिए जिन वेबसाइट्स और ऐप्स का आप रोज इस्तेमाल करते हैं, उनमें मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) या टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू करें. इससे पासवर्ड लीक होने की स्थिति में भी आपके अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.

छोटी सावधानी, बड़ी सुरक्षा

इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से आपका निजी डेटा काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है. ट्रैकिंग परमिशन सोच-समझकर दें, बिना जरूरत अपनी निजी जानकारी शेयर न करें और अपने अकाउंट में अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स का इस्तेमाल जरूर करें.

ये भी पढ़ें- दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में भारत का जलवा, टॉप-7 में 2 को मिली जगह, देखें लिस्ट