PM Modi LIVE Message : अब नहीं होगा Paper Leak? PM Modi ने बताया कैसे बदलेगी देश की परीक्षा व्यवस्था

No more paper leaks PM Modi explains how the examination system will change

PM Modi On Anti Paper Leak Bill: संसद के दोनों सदनों से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि यह कानून देश की परीक्षा व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार ऐसी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है, जिससे मेहनत करने वाले छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय न हो.

परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक की समस्या कई वर्षों से देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार के सामने चुनौती रही है. इसकी वजह से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है. उन्होंने बताया कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए टास्क फोर्स बनाई, फास्ट ट्रैक व्यवस्था शुरू की और राज्यों के सुझावों को भी शामिल किया है. उन्होंने कहा कि अब शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बन सके.