नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का दिया इनाम, जानें किसने दिया लग्जरी कार का तोहफा

Nitish Kumar Meet Vaibhav Suryavanshi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया. 

Nitish Kumar gave a reward of Rs 50 lakh to Vaibhav Suryavanshi gave the gift of luxury car
Image Source: Social Media

Nitish Kumar Meet Vaibhav Suryavanshi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया. 

इस मौके पर उन्हें 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र देकर सम्मान दिया गया. वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि बिहार का नाम भी रोशन किया.

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वैभव की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वे भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड बनाएंगे और देश का नाम ऊंचा करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी लगातार मेहनत करें और अपने खेल से राज्य और देश को गौरवान्वित करते रहें.

खेल सुविधाओं पर सरकार का जोर

नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन मिलें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं.

टाटा की ओर से मिली लग्जरी कार

वैभव सूर्यवंशी को एक खास तोहफा भी मिला है. टाटा कंपनी की ओर से उन्हें कर्व कार गिफ्ट की गई है. जानकारी के मुताबिक, वैभव को यह सम्मान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला, जिसमें वे आईपीएल में ‘बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज’ भी रहे थे. पटना के टाटा शोरूम से उन्होंने अपने पिता के साथ जाकर यह कार प्राप्त की. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन ट्राशी-1 में सेना का बड़ा एक्शन, किश्तवाड़ में 2 आतंकी ढेर; जैश का मोस्ट वांटेड कमांडर ढेर