Nitin Nabin on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह अभियान 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा.
नितिन नवीन के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में पीएम मोदी ने 'जनसेवा से राष्ट्रसेवा' के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए देशहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने का प्रयास किया है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी का दायित्व है. इसी उद्देश्य से अगले एक महीने के लिए सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम तैयार किया गया है. अभियान के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Brics Summit: World Order में पावर शिफ्ट! BRICS की धमक के बीच Noida उतरा रूसी मिलेट्री एयरक्राफ्ट