Brics Summit: World Order में पावर शिफ्ट! BRICS की धमक के बीच Noida उतरा रूसी मिलेट्री एयरक्राफ्ट

Putin India Visit: राष्ट्रपति पुतिन 11 सितंबर को BRICS Summit में शामिल होने दिल्ली पहुंचेंगे, दौरे से पहले रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 के नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने से तैयारियां तेज होने के संकेत.

Bharat 24

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 पहुंचा है. पुतिन 11 सितंबर को BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं. उनके दौरे से पहले रूसी सैन्य विमान का नोएडा पहुंचना काफी अहम माना जा रहा है. राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंचे रूसी IL-76 की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. माना जा रहा है कि यह विमान पुतिन के दौरे से जुड़ी लॉजिस्टिक और सुरक्षा तैयारियों का हिस्सा है.

पुतिन के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात पर भी पूरी दुनिया की नजर रहेगी. भारत और रूस के बीच लंबे समय से रणनीतिक और मजबूत संबंध रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच व्यक्तिगत स्तर पर भी बेहतर तालमेल देखने को मिलता रहा है. BRICS Summit में वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और रणनीतिक मुद्दों पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है. ऐसे में पुतिन का भारत दौरा कूटनीतिक लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Market Update: US-Iran War से दुनियाभर में बढ़ सकती है महंगाई! तेल के दाम ने बढ़ाई चिंता