फेडरल फंडिंग रोक दूंगा...बर्बादी आ जाएगी, जोहरान ममदानी के मेयर बनने पर ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है. आगामी न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी चुनाव जीतते हैं.

New York Mayor Election Trump Warning over mamdani
Image Source: Social Media

अमेरिका की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है. आगामी न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी चुनाव जीतते हैं, तो वह न्यूयॉर्क सिटी के लिए फेडरल फंड रोक देंगे. ट्रंप ने ममदानी को “कम्युनिस्ट” बताते हुए दावा किया कि उनके नेतृत्व में न्यूयॉर्क “आर्थिक तबाही” की ओर बढ़ जाएगा.


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लंबा पोस्ट लिखते हुए ममदानी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, कि अगर कम्युनिस्ट जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनते हैं, तो मैं इस शहर को फेडरल फंड नहीं दूंगा. मैं सिर्फ वही न्यूनतम राशि दूंगा जो कानून के तहत देना अनिवार्य है. इस शहर के पास उनके नेतृत्व में न सफलता की संभावना है, न अस्तित्व की.”ट्रंप ने आगे लिखा कि अगर न्यूयॉर्क में “कम्युनिस्ट” शासन आया, तो हालात पहले से भी बदतर हो जाएंगे.मैं एक राष्ट्रपति के रूप में बुरे कामों के पीछे अच्छा पैसा नहीं भेजूंगा. अगर ममदानी जीत गए, तो न्यूयॉर्क पूरी तरह सामाजिक और आर्थिक आपदा में डूब जाएगा.

क्यूमो के पक्ष में उतरे ट्रंप

अपनी पोस्ट में ट्रंप ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को “कुशल और अनुभवी” बताते हुए उनके समर्थन की अपील भी की. चाहे आप एंड्रयू क्यूमो को व्यक्तिगत रूप से पसंद करें या नहीं, आपके पास कोई और विकल्प नहीं है. न्यूयॉर्क को बचाने के लिए आपको उन्हें ही वोट देना चाहिए,” ट्रंप ने लिखा. कि उन्होंने यह भी कहा कि क्यूमो के पास “सफल प्रशासनिक रिकॉर्ड” है, जबकि ममदानी जैसे उम्मीदवार “आदर्शवाद में खोए हुए हैं” और “व्यवहारिक राजनीति की समझ नहीं रखते.”

रिपब्लिकन उम्मीदवार पर भी निशाना

ट्रंप ने इस मौके पर अपने ही दल के उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को भी नहीं बख्शा. उन्होंने कहा कि स्लिवा को वोट देना “ममदानी को वोट देने जैसा ही होगा.” ट्रंप के इस बयान को अब तक की उनकी सबसे सीधी राजनीतिक दखलअंदाजी माना जा रहा है, जिसने स्थानीय चुनाव को राष्ट्रीय बहस में बदल दिया है.

कम्युनिज़्म कभी सफल नहीं हुआ 

ममदानी पर हमला जारी रखते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी विचारधारा समय की कसौटी पर कभी सफल नहीं रही.कम्युनिज़्म ने दुनिया के किसी भी देश में स्थायी विकास नहीं दिया. ममदानी जैसे नेताओं के पास न अनुभव है, न आर्थिक समझ. मैं चाहूंगा कि कोई रिकॉर्ड वाला डेमोक्रेट जीते, लेकिन किसी ‘कम्युनिस्ट प्रयोग’ को मैं न्यूयॉर्क पर हावी नहीं होने दूंगा.

कौन हैं जोहरान ममदानी?

भारतीय मूल के 34 वर्षीय जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था और उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क सिटी में हुआ. वह डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े हैं और वर्तमान में न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं. इस बार वह न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला तीन बड़े चेहरों से है. स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्रयू क्यूमो. रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा और खुद जोहरान ममदानी, जो डेमोक्रेटिक टिकट पर चुनावी मैदान में हैं.

4 नवंबर को होगा मतदान

न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव के लिए मतदान 4 नवंबर को होगा. चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक वोटिंग चलेगी. शुरुआती मतदान 25 अक्टूबर से शुरू हुआ था और रविवार को समाप्त हुआ. अब तक 7.35 लाख से अधिक वोटर पहले ही मतदान कर चुके हैं जो 2021 के चुनावों की तुलना में चार गुना ज्यादा है.

यह भी पढ़ें:  भारत के ज्‍वाइंट मिलिट्री एक्‍सरसाइज 'त्रिशूल' से पाकिस्‍तान में खौफ! ताबड़तोड़ जारी करने लगा NOTAM