PM Modi In France: फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस आयोजन में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप्स, निवेशकों और वेंचर कैपिटल फंड्स ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार, निवेश और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है.
भारत-फ्रांस संबंध साझा दृष्टिकोण पर आधारित: पीएम मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारियां आम बात हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा हितों के साथ-साथ साझा दृष्टिकोण और मूल्यों पर भी आधारित होते हैं. उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध इसी श्रेणी में आते हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वास, नवाचार, प्रेरणा और साझा विजन पर आधारित मजबूत साझेदारी विकसित हुई है. इसी आधार पर भारत और फ्रांस ने कई नई पहलों को आगे बढ़ाया है और वैश्विक चुनौतियों के समाधान तलाशने के लिए मिलकर काम किया है.
#WATCH | Nice, France: At 'Bharat Innovates' inauguration event, PM Narendra Modi says, "...Different countries across the world do trade with each other and also strike strategic partnerships with each other. But there are few relations which are driven by shared vision, besides… pic.twitter.com/BRqSCgiUMU
— ANI (@ANI) June 14, 2026
नवाचार और सहयोग को मिलेगा नया मंच
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे के सहयोगी रहे हैं और अब 'भारत इनोवेट्स' के माध्यम से इस साझेदारी को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों का आभार भी व्यक्त किया.
उन्होंने याद दिलाया कि भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा था कि 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत और फ्रांस को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि 'भारत इनोवेट्स' उसी सोच को आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets French President Emmanuel Macron in Nice, France. The French President welcomes him with a hug.
— ANI (@ANI) June 14, 2026
PM Modi and President Macron will jointly inaugurate the 'Bharat Innovates' event, which will bring together top innovation startups and… pic.twitter.com/Iqj4KP8Fkw
भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय निवेश के बीच बनेगा सेतु
प्रधानमंत्री के अनुसार, यह पहल भारत की प्रतिभाओं और यूरोपीय निवेशकों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेगी. उन्होंने कहा कि यह मंच भारतीय युवाओं, स्टार्टअप्स और नवोन्मेषकों को यूरोप के विशेषज्ञों, निवेशकों और उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा.
उन्होंने विश्वास जताया कि इस सहयोग से नई तकनीकों, स्टार्टअप्स और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और नवाचार संबंधी साझेदारी और मजबूत होगी.
ये भी पढें- ओमान की खाड़ी में संकट, नाव में सवार थे 14 भारतीय... US और इंडियन नेवी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन