Nepal Flood Breaking : तबाही का रेड अलर्ट! भारत की ओर बढ़ रहा सैलाब!

Nepal Flood Red alert Deluge moving towards India

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद एक बार फिर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. तिब्बत-नेपाल सीमा के पास बनी बैरियर झील के फटने/ओवरफ्लो होने के बाद भोटेकोशी और त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर है. निचले इलाकों में नेपाल पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है. नेपाल में पहले आई विनाशकारी बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 469 तक पहुंच चुका है और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन सड़कें, पुल और बुनियादी ढांचा तबाह होने के कारण रेस्क्यू टीमों के सामने बड़ी चुनौती है.