NEET UG 2026 Paper leak: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. यह फैसला तब लिया गया जब परीक्षा से पहले पेपर लीक का मामला सामने आया. अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी. 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में देशभर से 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. NTA ने स्पष्ट किया है कि दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को नए फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी और पुराने रजिस्ट्रेशन मान्य रहेंगे.
पेपर लीक का मामला
मामला राजस्थान के सीकर से सामने आया, जहाँ SOG पुलिस ने प्रारंभिक जांच की. शुरुआत में पुलिस ने माना कि कोई लीक नहीं हुआ था, लेकिन बाद में यह पुष्टि हुई कि परीक्षा से पहले गेस पेपर वायरल हुआ था. जांच में यह सामने आया कि लगभग 120 से 150 सवाल हूबहू मुख्य परीक्षा में आए, जिनमें 30 केमिस्ट्री और 90 बायोलॉजी के सवाल शामिल थे. पेपर लीक की वजह से परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हुई और इसलिए NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया.
दोबारा परीक्षा और स्टूडेंट्स की सुविधा
NTA ने यह स्पष्ट किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा में पहले शामिल हुए कैंडिडेट्स को नए फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. पुराने रजिस्ट्रेशन और चुने गए एग्जाम सेंटर मान्य रहेंगे, और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा. पहले जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी. NTA ने स्टूडेंट्स और पैरेंट्स से अपील की है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा न करें.
ये भी पढ़ें: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस बैंक में निकली वैकेंसी; ऐसे कर सकते हैं अप्लाई