Junior Clerk Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है. बैंक ने यह जानकारी दी कि इस भर्ती को IBPS मुंबई के माध्यम से नियमित प्रक्रिया के तहत आयोजित किया जाएगा. भर्ती हिमाचल प्रदेश के PACS और OCS कोटा के अंतर्गत होगी. विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है. इसके अलावा ग्रेजुएशन या उससे अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के बोनाफाइड उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार विशेष छूट मिलेगी. भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए लगभग 1000 रुपये और महिला, एससी, एसटी व अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लगभग 800 रुपये रखा गया है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार HPSCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
चयन प्रक्रिया और परीक्षा विवरण
HPSCB जूनियर क्लर्क के चयन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी. सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (मेनस) के लिए बुलाया जाएगा. मेंस परीक्षा में रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान शामिल होंगे.
वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवार लेवल-2 पे स्केल के तहत वेतन प्राप्त करेंगे. शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 19,900 रुपये होगी, जबकि भत्तों सहित कुल मासिक वेतन लगभग 26,600 रुपये तक हो सकता है. इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव का एमपी पुलिस को बड़ी सौगात, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती; पुरस्कार राशि भी दोगुनी