MPPSC Requirement 2026: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीपीएससी) ने साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती अभियान कुल 81 पदों के लिए है, जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी के विभिन्न विभागों में रिक्तियां हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा, और इस प्रक्रिया की शुरुआत 21 अप्रैल से होगी.
पदों की विवरण और रिक्तियां
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 21 अप्रैल से होगी और यह 20 मई तक चलेगी.
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल/अनारक्षित और राज्य से बाहर के कैंडिडेट के लिए 500 रुपये है. मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत)/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन के लिए 250 रुपये है. उम्मीदवारों को अपनी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरना होगा, जो एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
चयन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीख
इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को 15,600 से 39,100 रुपये प्रति माह के वेतन के साथ-साथ अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 22 नवंबर निर्धारित की गई है, जिसके लिए उम्मीदवारों को तैयार रहना चाहिए.
आयु सीमा और आरक्षित श्रेणियां
इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए, जिसका निर्धारण 1 जनवरी को आधार बनाकर किया जाएगा. आरक्षित श्रेणियों के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में घटी खौफनाक घटना, पत्नी और उसके प्रेमी को पति ने गोलियों से भूना, आरोपी फरार