MP में 400 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत

MPESB Rrecruitment 2025: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है.

MPESB Group 2 Sub Group 3 Rrecruitment 2025 check Vacancy details
Image Source: Freepik

MPESB Rrecruitment 2025: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 454 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आयोग ने आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से शुरू करने की घोषणा की है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, यदि आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार का सुधार करना हो तो उसकी सुविधा 29 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 का शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश के EWS, SC, ST और OBC वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम

MPESB द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. यह परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. परीक्षा का सटीक पैटर्न और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर अपडेट करेगा.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखने होंगे. इनमें आधार कार्ड, फोटो युक्त पहचान पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, स्नातक प्रमाण पत्र, और हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. ये सभी दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए जाएंगे.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां भर्ती सेक्शन में जाकर ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. आवेदन पूर्ण होने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक होगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Police Constable Vacancy: 7565 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के बढ़ गई आवदेन की लास्ट डेट, देखें नई तारीख