Delhi Police Constable Vacancy: 7565 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के बढ़ गई आवदेन की लास्ट डेट, देखें नई तारीख

Delhi Police Constable Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है.

application date for the recruitment of constables in Delhi Police has been extended
Image Source: Social Media

Delhi Police Constable Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. पहले यह तारीख 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी, लेकिन अब उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आयोग का यह फैसला उन युवाओं के लिए राहत लेकर आया है, जो दिवाली और त्योहारों के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे.

आवेदन तिथि बढ़ी, बाकी शर्तों में कोई बदलाव नहीं

SSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे. इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई थी और 21 अक्टूबर को समाप्त होनी थी. अब उम्मीदवारों को अतिरिक्त 10 दिन का समय मिल गया है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन तिथि को छोड़कर अन्य सभी नियम और शर्तें पहले जैसे ही लागू रहेंगी.

योग्यता और पात्रता की शर्तें

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना आवश्यक है. हालांकि, दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ के रूप में कार्यरत, रिटायर्ड या दिवंगत कर्मचारियों के पुत्र या पुत्रियां 11वीं पास होने पर भी इस परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे. पुरुष उम्मीदवारों के लिए एक अतिरिक्त शर्त यह भी रखी गई है कि उनके पास वैध LMV (लाइट मोटर व्हीकल) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं माना जाएगा.

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. अर्थात् आवेदक का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए. हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नए यूजर्स को पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा. उसके बाद उम्मीदवार "Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025" के लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरते समय जरूरी डिटेल्स भरना, हस्ताक्षर और लाइव फोटो अपलोड करना जरूरी होगा. सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद, श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

आवेदन शुल्क से जुड़ी जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है. 

ये भी पढ़ें: Railway Vacancy 2025: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! ऐसे करें अप्लाई, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया