MP पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई, चेक करें डिटेल्स

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. यह सुनहरा अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो पुलिस सेवा में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.

MP Police Constable Recruitment 2025 know details here
Image Source: Social Media

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. यह सुनहरा अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो पुलिस सेवा में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. यदि आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 है. जानिए कैसे करें आवेदन और किस वर्ग को कितना शुल्क देना होगा.

आवेदन शुल्क का पूरा विवरण

इस भर्ती में आवेदन शुल्क को लेकर उम्मीदवारों के बीच अक्सर भ्रम होता है. यहां हम इसे आसान भाषा में समझाते हैं. अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए यह शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्नपत्र निर्धारित किया गया है. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क के रूप में 60 रुपये भी चुकाने होंगे. पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क लगेगा.
 
कैसे करें आवेदन? 

सबसे पहले मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर दिखाई देने वाले पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिंक पर क्लिक करें. यदि आप नए हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के बाद अपना आवेदन पत्र भरें. सभी विवरण सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें. सबमिशन के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें. अंत में इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें.

आवेदन करते समय सभी दस्तावेज और जानकारियां सही भरना आवश्यक है. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद कोई शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट्स आते रहेंगे, इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी, CM मोहन ने ट्रांसफर किए 1541 करोड़, ऐसे करें चेक