Ladli Behna Yojana 28 Installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर आई है. लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त गुरुवार, 12 सितंबर को जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के पेटलावद से इस किस्त को एक क्लिक में जारी करते हुए 1.26 करोड़ बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए.
पेंशनधारियों को भी मिला सहारा
महिलाओं के साथ-साथ राज्य के 53.48 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों को भी सरकार ने राहत दी है. मुख्यमंत्री ने इनके खातों में ₹320.89 करोड़ रुपए की पेंशन राशि जमा करवाई. इससे बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजन को बड़ी राहत मिली है.
गृहिणियों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग का फायदा
इस बार सरकार ने 31 लाख से अधिक गृहिणियों के लिए भी खास तोहफा दिया है. ₹48 करोड़ की राशि गैस सिलेंडर रीफिलिंग सहायता के रूप में ट्रांसफर की गई है, जिससे घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ कुछ कम हो सकेगा. यह मदद उन महिलाओं को राहत देगी, जो महंगे सिलेंडर के कारण परेशान थीं.
सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, विकास का वादा भी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में ₹345.34 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया. इसमें सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी ज़रूरी सुविधाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं. इससे साफ है कि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ प्रदेश के समग्र विकास पर भी ध्यान दे रही है.
दीपावली के बाद बढ़ेगी सहायता राशि
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि दीपावली के बाद से महिलाओं को ₹1250 की जगह ₹1500 प्रति माह दिए जाएंगे. यही नहीं, योजना के तहत यह राशि 2028 तक बढ़कर ₹3000 प्रति माह हो सकती है. यह बदलाव महिलाओं को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएगा.
ऐसे करें किस्त का स्टेटस चेक
लाडली बहनों को यह जानने के लिए बैंक की लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है कि पैसा आया या नहीं. महिलाएं घर बैठे ही किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: MP में टॉपर्स को मिला सफलता का इनाम, CM मोहन यादव ने 7832 छात्रों को गिफ्ट की स्कूटी, दी ये बड़ी सलाह