MP News: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा! मुहर्रम जुलूस बना मौत का मंजर, कई झुलसे!

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई. रतलाम के हतनारा गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जहां पर ताजिया उठाते समय वो हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और इस हादसे में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई.

Image Source: Social Media

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई. रतलाम के हतनारा गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जहां पर ताजिया उठाते समय वो हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और इस हादसे में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि नौ लोग गंभीर रूप जोत से घायल हैं. घायलों का इलाज रतलाम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है. दरअसल रतलाम के हतनारा गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब मुहर्रम का जुलूस निकालते समय ताजिया ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई टेंशन लाइन से टकरा गया. करंट फैलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह से झुलस गए.

ये भी पढ़ें- होर्मुज पर नए युद्ध की आहट! ईरान ने अब इस देश पर मिसाइल बरसाने की दी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला