Meerut Crime News: मेरठ के एक निजी अस्पताल से सामने आया यह मामला हर किसी को झकझोर देने वाला है. अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली 25 वर्षीय नेहा की मौत को पहले आत्महत्या बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया. पुलिस के मुताबिक, नेहा ने ड्यूटी के दौरान कमजोरी महसूस होने की बात कही थी. इसके बाद उसे ड्रिप लगाने के बहाने ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसकी ड्रिप में जहरीला रसायन मिला दिया गया. कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शुरुआत में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. नेहा के शव के पास एक कथित सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियां रखी गईं, लेकिन परिवार ने तुरंत इस पर सवाल उठाए. परिजनों का कहना था कि नोट पर लिखी गई लिखावट नेहा की नहीं थी. इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कर्मचारियों से पूछताछ की और कॉल डिटेल्स की जांच की. जांच में सामने आया कि घटना के समय अस्पताल के दो कर्मचारी, सुरेश और फरहान, नेहा के साथ ऑपरेशन थिएटर के अंदर गए थे.
ये भी पढ़ें- Bihar News: CM Samrat सरकार का बड़ा फैसला! 551 स्कूल बने 'सरस्वती विद्या निकेतन'! | Latest News