Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी शुरू कर दी है. सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के 551 सरकारी स्कूलों को 'सरस्वती विद्या निकेतन' के रूप में विकसित करने की घोषणा की है. इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, आधुनिक संसाधनों का विस्तार करना और छात्रों को निजी स्कूलों की तर्ज पर बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है.
सरकार के मुताबिक, चयनित स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल शिक्षा, बेहतर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और अन्य आवश्यक संसाधनों का विकास किया जाएगा. इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- Dahaad: यूपी का चुनाव...कौन दिखाएगा दिल बड़ा ? | UP Elections | CM Yogi | Debate | Akhilesh Yadav