Viral Video: आज के समय में ऑनलाइन ऑर्डर करना आम बात हो गई है और ज्यादातर डिलीवरी कुछ ही मिनटों में बाइक या स्कूटर से हो जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डिलीवरी का तरीका बिल्कुल अलग और अनोखा नजर आ रहा है.
घोड़े पर सवार होकर की डिलीवरी
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर बैठकर डिलीवरी करते दिखाई दे रहे हैं. उनकी पीठ पर ब्लिंकिट का पीला डिलीवरी बैग भी साफ नजर आता है. घोड़ा आराम से चल रहा है और बुजुर्ग पूरे आत्मविश्वास के साथ उसकी लगाम थामे हुए हैं.
यह नजारा ऐसा लगता है मानो आधुनिक ऑनलाइन सेवा और पारंपरिक सवारी का अनोखा मेल हो गया हो. वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया. बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान का है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Kapil_Jyani_ नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा गया, “ये राजस्थान है प्रधान… युवाओं को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा और बुजुर्ग घोड़े पर ऑनलाइन डिलीवरी कर रहे हैं.”
ये राजस्थान हैं प्रधान….!!!
— kapil bishnoi (@Kapil_Jyani_) February 22, 2026
युवाओं को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा है….
और बुजुर्ग घोड़ों पर ऑनलाइन डिलीवरी कर रहे हैं…😂 pic.twitter.com/uYAzlhxSNY
लोगों के मजेदार रिएक्शन
करीब 11 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि “इससे तो घोड़े का खर्च भी नहीं निकलेगा”, वहीं कई लोगों ने बुजुर्ग की तारीफ करते हुए कहा, “चाचा ने तो कमाल कर दिया.”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये राजस्थान है, यहां सब कुछ संभव है”, जबकि किसी ने कहा, “बाबा का तो इस काम में पूरा फायदा ही फायदा है.”
ये भी पढ़ें- भारत में आतंकी हमले की साजिश बेनकाब! तमिलनाडु से 6 और बंगाल से दो संदिग्ध अरेस्ट, ISI से है कनेक्शन