गाजर हुआ पुराना... इस ठंड घर पर ऐसे बनाए स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाए मटर का हलवा, जानें रेसिपी

Green Pea Halwa: सर्दियों में जब मौसम ठंडा और खुशनुमा हो, तब गरमा-गरम हलवे का मजा ही कुछ और होता है. गाजर और राबड़ी वाले हलवे तो हम अक्सर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हरी मटर का हलवा ट्राई किया है? हल्की मिठास और मलाईदार टेक्सचर के साथ यह हलवा आपके सर्दियों के व्यंजन में नई ताजगी ला सकता है.

Make delicious and nutritious pea halwa at home in this cold season know the recipe
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Green Pea Halwa: सर्दियों में जब मौसम ठंडा और खुशनुमा हो, तब गरमा-गरम हलवे का मजा ही कुछ और होता है. गाजर और राबड़ी वाले हलवे तो हम अक्सर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हरी मटर का हलवा ट्राई किया है? हल्की मिठास और मलाईदार टेक्सचर के साथ यह हलवा आपके सर्दियों के व्यंजन में नई ताजगी ला सकता है. पौष्टिक होने के साथ-साथ यह हलवा जल्दी बनने वाला और बेहद स्वादिष्ट भी होता है.

हरी मटर अपने हल्के मीठे स्वाद और पोषक तत्वों के कारण हमेशा पसंदीदा रही है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं. आमतौर पर हम इसे सब्जियों, पुलाव या स्नैक्स में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हलवे के रूप में यह बिल्कुल नया अनुभव देता है. सर्दियों में बनने वाला यह हलवा आपको गर्माहट के साथ-साथ स्वाद का भी नया एहसास देगा.

हरी मटर का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • हरी मटर के दाने – 1 कप
  • देसी घी – 50-60 ग्राम
  • चीनी – 150 ग्राम
  • मावा – 150 ग्राम
  • बादाम – 8-10
  • काजू – 10-12
  • पिस्ता की कतरन – 1 चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • दूध – ½ कप

स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

  • सबसे पहले हरी मटर को धोकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. इससे हलवे का टेक्सचर अच्छे से आएगा.
  • मावा को छोटे टुकड़ों में काटकर धीमी आंच पर भूनें. जब खुशबू आने लगे और हल्का गोल्डन हो जाए, तो मावा को अलग रख दें.
  • अब पैन में 2 चम्मच घी डालकर पीसी हुई मटर भूनें. मटर का रंग बदलने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझिए मटर पूरी तरह भुन गई है.
  • इसमें दूध और चीनी डालें. धीमी आंच पर पकाएं और चीनी के घुलने और दूध के सूखने तक इसे चलाते रहें.
  • दूसरी तरफ, बादाम, काजू और पिस्ता को घी में हल्का भूनें और क्रश करके मटर के हलवे में डालें. इलायची पाउडर भी डालें.
  • अब भुना हुआ मावा हलवे में मिलाएं. अगर चाहें तो गार्निश के लिए थोड़ा मावा और नट्स बचा सकते हैं.

ध्यान देने योग्य बातें

  • हलवे में चीनी अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • मटर और मावा भूनते समय आंच हल्की रखें और लगातार चलाते रहें, ताकि यह पैन में न लगे.
  • नॉन-स्टिक कड़ाही का इस्तेमाल करना हलवे को चिपकने से बचाता है.

हरी मटर का हलवा न केवल स्वाद में अलग है, बल्कि पौष्टिक भी है. इसे बनाकर आप अपने सर्दियों के व्यंजनों में एक नया ट्विस्ट जोड़ सकते हैं. अगली बार जब सर्दी की ठंडी शाम आए, तो गाजर के हलवे के साथ-साथ हरी मटर का हलवा भी जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें- 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इस देश में लगेगी पाबंदी