IND VS ZIM: जिम्बाब्वे ये श्रेयस अय्यर को रहना पड़ेगा सावधान! टीम इंडिया के साथ पहले कर चुकी है ये खेल

Shreyas Iyer: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने मैच की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन उसे जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी होगी.

Major revelation ahead of the India-Zimbabwe clash This team has dealt three blows to Team India
Image Source: Social Media

Shreyas Iyer: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने मैच की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन उसे जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी होगी.

भले ही भारत का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ काफी अच्छा रहा है, लेकिन जिम्बाब्वे ने भी कई बार भारतीय टीम को चौंकाया है. दोनों टीमों के बीच अब तक तीन बार ऐसा हुआ है, जब जिम्बाब्वे ने भारत को हराया है.

14 T20 मैचों में भारत का दबदबा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 11 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जिम्बाब्वे ने पहली बार साल 2015 में भारत को हराया था. हरारे में खेले गए उस मुकाबले में भारत को 10 रन से हार मिली थी. इसके बाद 2016 में भी जिम्बाब्वे ने भारत को सिर्फ 2 रन से मात दी थी.

शुभमन गिल की कप्तानी में भी मिली थी हार

साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी. उस सीरीज में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था. सीरीज के पहले ही मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रन से हरा दिया था. हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और लगातार चार मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी.

श्रेयस अय्यर के लिए बड़ी चुनौती

अब इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह बड़ी परीक्षा होगी. श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 7 T20 मैच खेले हैं, लेकिन जीत का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है.

ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा. जिम्बाब्वे पहले भी भारत को हरा चुका है, इसलिए उसे कमजोर समझना बड़ी गलती हो सकती है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे.

ये भी पढ़ें- ना हॉकी, ना बैडमिंटन, ना रेसलिंग... सिर्फ 10 खेलों के साथ शुरू होगा इतिहास का सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स, जानें वजह