Shahzad Bhatti Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से जुड़े एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. यह नेटवर्क शहजाद भट्टी से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने दो अलग-अलग मॉड्यूल का खुलासा करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पहला मॉड्यूल: दिल्ली में हमले की साजिश
पहला मॉड्यूल दिल्ली में किसी अहम जगह या पुलिस ठिकाने पर पेट्रोल बम से हमला करने की योजना बना रहा था. इस मॉड्यूल को पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर राणा हुनैन चला रहा था, जो शहजाद भट्टी का सहयोगी बताया गया है.
पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरनगर के खतौली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दानिश उर्फ चांद मिया (24) और सलमान (20) शामिल हैं. इन पर दिल्ली में रेकी करने और हमले की योजना बनाने का आरोप है.
#WATCH | Delhi Police Special Cell DCP Praveen Tripathi says, "Shahzad Bhatti's network has been on our radar for the past six to nine months, and we have been continuously monitoring it through human intelligence and technical data. Among the modules recently busted, the first… https://t.co/CNtQI6whhb pic.twitter.com/p4gxhIqIzt
— ANI (@ANI) July 6, 2026
दूसरा मॉड्यूल: हथियार तस्करी नेटवर्क
दूसरा मॉड्यूल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहा था. इसे हैंडलर हसन गुज्जर चला रहा था, जो शहजाद भट्टी से जुड़ा बताया गया है.
इस नेटवर्क में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है:
ये लोग हथियारों की सप्लाई और बिक्री में शामिल थे.
बरामद सामान
पुलिस ने दोनों मॉड्यूल से कई सामान बरामद किए हैं. पहले मॉड्यूल से पेट्रोल बम, चोरी की बाइक और मोबाइल फोन मिले जिनमें चैट और वीडियो थे. दूसरे मॉड्यूल से पिस्तौल, कारतूस, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए गए.
आरोपियों की भूमिका
पुलिस के अनुसार, दानिश को दिल्ली में रेकी करने और हमले की तैयारी का काम दिया गया था, जबकि सलमान को वीडियो बनाने की जिम्मेदारी थी. दूसरे मॉड्यूल में तैयब हथियारों की खरीद-बिक्री संभालता था, जुबैर हथियार लाने का काम करता था, अली फजल बिक्री में शामिल था और मलकीत सिंह हथियारों की आगे सप्लाई करता था.
जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ा दी है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं और इनके निशाने पर कौन-कौन से स्थान थे. अधिकारियों के मुताबिक, आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं और जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संदेश, संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर