इस पब्लिक टॉयलेट को देखने के लिए लगती है लंबी लाइन, अंदर की सुविधाएं जानकर रह जाएंगे दंग!

Viral Public Toilet In China: जब भी हम सार्वजनिक शौचालय (Public Toilet) की बात करते हैं, तो ज़हन में एक साधारण और बुनियादी सुविधा वाली जगह की छवि बनती है. लेकिन चीन ने इस धारणा को पूरी तरह बदलकर रख दिया है.

Long queues form to see the public toilets in Gansu China
Image Source: Social Media

Viral Public Toilet In China: जब भी हम सार्वजनिक शौचालय (Public Toilet) की बात करते हैं, तो ज़हन में एक साधारण और बुनियादी सुविधा वाली जगह की छवि बनती है. लेकिन चीन ने इस धारणा को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. जी हां, चीन के गांसू प्रांत में बना एक ऐसा पब्लिक टॉयलेट इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे.

दरअसल, डुनहुआंग नाइट मार्केट में हाल ही में एक हाईटेक और आर्टिस्टिक टॉयलेट खोला गया है, जो न सिर्फ एक शौचालय है, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान करता है. इसकी बनावट, डिज़ाइन और सुविधाएं इसे एक टूरिस्ट प्लेस का दर्जा दिला रही हैं.

मोगाओ गुफाओं से प्रेरित डिज़ाइन, कला और विरासत का संगम

South China Morning Post की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पब्लिक टॉयलेट को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल मोगाओ गुफाओं की शैली में तैयार किया गया है. यह दो मंजिला टॉयलेट 'डुनहुआंग प्योर रियल्म पब्लिक कल्चरल स्पेस' के नाम से जाना जाता है, जो कला, विरासत और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल है. इसकी दीवारों पर डुनहुआंग संस्कृति से प्रेरित भित्ति चित्र हैं, और बाहरी हिस्से में पारदर्शी कांच की दीवारें हैं जो किसी सरकारी इमारत जैसी प्रतीत होती हैं.

जानिए टॉयलेट की खास सुविधाएं

यह टॉयलेट सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से भी बेहद एडवांस्ड है:

  • मदर-एंड-बेबी रूम: इसमें एंटीबैक्टीरियल नर्सिंग टेबल, चाइल्ड सेफ्टी सीट्स और एक ऑटोमैटिक सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम है.
  • बैठने की व्यवस्था: अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए भी आरामदायक बैठने की जगह मौजूद है.
  • पेय पदार्थ की वेंडिंग मशीन भी यहां उपलब्ध है.
  • वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस शौचालय का वीडियो जबसे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह टॉयलेट बाहर से किसी आर्ट गैलरी जैसा और अंदर से किसी रेस्टोरेंट जैसा नजर आता है.

एक महिला यूज़र ने कहा, “मैं रात को टॉयलेट ढूंढ़ रही थी और लगा कि किसी ऐतिहासिक गुफा में पहुंच गई हूं.” वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, “जब आप अंदर जाते हैं तो बाहर लगी स्क्रीन पर दिखता है कि आप कितने मिनट तक अंदर रहे. 5 मिनट से ज़्यादा होने पर डिस्प्ले का रंग बदल जाता है.”

संस्कृति से जुड़ने का एक नया माध्यम

यह टॉयलेट अब एक सांस्कृतिक स्थल बन चुका है. कई पर्यटक पारंपरिक हानफू ड्रेस पहनकर यहां आते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं. इस पहल से यह साफ है कि चीन न सिर्फ टेक्नोलॉजी के मामले में आगे है, बल्कि सार्वजनिक सुविधाओं को भी एक नई पहचान देने में माहिर है.

यह भी पढ़ें- RSS प्रचारक से तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने तक... PM Modi की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं