CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, शगुन के साथ खाते में 1750 रुपए ट्रांसफर

Ladli Behna Yojna 39th Installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करते हुए इस बार महिलाओं के खातों में सामान्य 1500 रुपये की जगह 1750 रुपये भेजे हैं.

ladli-behna-Yojna-39th-installment-rakhi-bonus-mohan-yadav
Image Source: ANI

Ladli Behna Yojna 39th Installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करते हुए इस बार महिलाओं के खातों में सामान्य 1500 रुपये की जगह 1750 रुपये भेजे हैं. रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने 250 रुपये की अतिरिक्त राशि शगुन के तौर पर दी है. सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए कुल 2148 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. इसके साथ ही मैहर में 256 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई.

2148 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में पहुंचे

लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त के तहत 1500 रुपये की नियमित राशि के लिए सरकार ने 1835.46 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. वहीं रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 रुपये अतिरिक्त देने के लिए 312.83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई. इस तरह कुल 2148 करोड़ रुपये महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से पहुंचे हैं. योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी और तब से अब तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63,248 करोड़ रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की जा चुकी है.

2026-27 में योजना के लिए 23,882 करोड़ का बजट

लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश की महिला केंद्रित प्रमुख योजनाओं में गिना जाता है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है. वर्ष 2023 में योजना लागू होने के बाद इसे राज्य की राजनीति में भी महत्वपूर्ण माना गया और माना जाता है कि विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं के बीच इसका सकारात्मक असर देखने को मिला था. अब रक्षाबंधन से पहले अतिरिक्त 250 रुपये के साथ 1750 रुपये की किस्त जारी किए जाने से प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिला है.

ये भी पढ़ें: 'कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा...', अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा