केंद्रीय विद्यालयों में आने वाली है बंपर वैकेंसी, स्पेशल एजुकेटर के पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी जानकारी

KVS Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2026 में देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर के 987 पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत PRT और TGT स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति की जाएगी.

KVS Special Educator Vacancy 2026 PRT and TGT Recruitment in Kendriya Vidyalaya
Image Source: Freepik

KVS Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2026 में देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर के 987 पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत PRT और TGT स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति की जाएगी, जो उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है, जो शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं. हालांकि आवेदन की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिससे आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.

पदों और वेतन की जानकारी

इस भर्ती के तहत PRT स्पेशल एजुकेटर के 494 पद और TGT स्पेशल एजुकेटर के 493 पद निर्धारित किए गए हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 45,000 रुपये से 55,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. यह वेतन उम्मीदवार के अनुभव और पद के आधार पर तय किया जाएगा, जो इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाता है.

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शैक्षिक और आयु सीमा संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी. PRT स्पेशल एजुकेटर के पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा पास करना आवश्यक है, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके साथ ही स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा और CTET पेपर-1 पास होना भी अनिवार्य है. वहीं, TGT स्पेशल एजुकेटर के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक और B.Ed या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा होना चाहिए, साथ ही CTET पेपर-2 भी पास होना चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो PRT स्पेशल एजुकेटर के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए, जबकि TGT स्पेशल एजुकेटर के लिए यह सीमा 35 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा के चरण

KVS स्पेशल एजुकेटर भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी. पहले चरण में टियर-1 परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद टियर-2 परीक्षा होगी. दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इस लिस्ट में लिखित परीक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा, जिसका वेटेज 70 प्रतिशत होगा. वहीं, इंटरव्यू और डेमो क्लास के प्रदर्शन को 30 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. इन दोनों के अंकों को जोड़कर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे. उम्मीदवारों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन शुल्क, अंतिम तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: JPSC PCS Vacancy: डिप्टी कलेक्टर से लेकर DSP तक, झारखंड में कई पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू