कनाडा में खालिस्तानियों की गीदड़भभकी! वैंकूवर दूतावास को घेरने की दी धमकी, जानें पूरा मामला

Khalistani In Canada: भारत और कनाडा के बीच हाल ही में शुरू हुए कूटनीतिक संवाद को एक बार फिर खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर से चुनौती मिल रही है. अमेरिका-आधारित संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' (SFJ) ने वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को घेरने की धमकी देकर तनाव बढ़ा दिया है.

Khalistanis threaten to surround the Vancouver embassy in Canada
Image Source: Social Media/X

Khalistani In Canada: भारत और कनाडा के बीच हाल ही में शुरू हुए कूटनीतिक संवाद को एक बार फिर खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर से चुनौती मिल रही है. अमेरिका-आधारित संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' (SFJ) ने वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को घेरने की धमकी देकर तनाव बढ़ा दिया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब दोनों देशों के संबंधों में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीदें बन रही थीं.

SFJ ने एक बयान जारी करते हुए दावा किया है कि भारतीय मिशन, खालिस्तान समर्थकों की निगरानी और जासूसी कर रहा है. संगठन ने इंडो-कनाडाई समुदाय को चेतावनी दी है कि वे उस दिन दूतावास न जाएं और किसी अन्य तिथि पर अपनी प्रक्रियाएं पूरी करें. इसी के साथ एक विवादित पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश पत्नायक को निशाने पर दिखाया गया है.

पुराना मामला, नई गर्मी

SFJ ने अपनी धमकी में उस बयान का भी हवाला दिया है जो कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर 2023 को संसद में दिया था. उस समय ट्रूडो ने दावा किया था कि खालिस्तानी कार्यकर्ता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की भूमिका की जांच की जा रही है. SFJ का कहना है कि दो साल बाद भी भारत पर खालिस्तान समर्थकों की जासूसी करने का आरोप बरकरार है.

प्रचार या सुरक्षा का मुद्दा?

SFJ का यह भी दावा है कि खालिस्तान रेफरेंडम अभियान से जुड़े इंदरजीत सिंह गोसल को जान से मारने की धमकियां मिलीं, जिसके चलते कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने उन्हें विटनेस प्रोटेक्शन में लिया. संगठन इसे भारतीय मिशनों द्वारा कथित रूप से की जा रही दबाव की राजनीति का हिस्सा बता रहा है.

सरकारी रिपोर्ट ने खोली सच्चाई

हालांकि SFJ के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कनाडा सरकार द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट ने इस मुद्दे को एक नई दिशा दी है. सितंबर की शुरुआत में आई इस रिपोर्ट में स्वीकार किया गया कि कनाडा में मौजूद कुछ नेटवर्क और व्यक्तियों से खालिस्तान समर्थकों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है.

कनाडा के वित्त विभाग की रिपोर्ट "कनाडा में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्त पोषण से जुड़ी सबसे गंभीर चुनौतियां" शीर्षक के अंतर्गत यह खुलासा किया गया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) जैसे संगठनों को कनाडा से फंडिंग मिल रही है. ये दोनों संगठन कनाडा के क्रिमिनल कोड के तहत आतंकी संगठन घोषित हैं.

यह भी पढ़ें- छात्रों के लिए पीएम मोदी के वो 7 प्रेरणादायक मंत्र, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी