कासगंज में ड्यूटी पर तैनात एक नए रिक्रूट आरक्षी ने बहादुरी और फुर्ती दिखाकर एक मासूम की जान बचा ली. एटा रोड स्थित कासगंज बाइपास तिराहे के पास सौरभ होटल के सामने खेल रहा एक बच्चा अचानक पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया और डूबने लगा. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
जानकारी के मुताबिक, सौरभ होटल के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जो बारिश के पानी से भर गया था. खेलते समय करीब 5 साल का बच्चा संतुलन बिगड़ने से सीधे उसी गड्ढे में गिर गया.