Junior NTR Movie Controversy: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ उनकी नई फिल्म का ऐलान किया गया, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए क्योंकि दोनों की जोड़ी लंबे समय बाद फिर साथ आ रही है.
लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही यह प्रोजेक्ट विवादों में घिर गया है और तमिलनाडु में इसे बैन करने की मांग उठने लगी है.
फिल्म के कथित विषय पर विवाद
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म भगवान मुरुगन से जुड़ी पौराणिक कहानी पर आधारित बताई जा रही है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी कहानी या किरदारों की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.
इसके बावजूद फिल्म के पहले पोस्टर और कैप्शन को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई.
“उत्तर भारत में जन्म” वाले दावे पर नाराजगी
विवाद की शुरुआत तब हुई जब फिल्म के पोस्ट के कैप्शन में यह दावा किया गया कि भगवान मुरुगन का जन्म उत्तर भारत में हुआ था.
इस बात को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई और कहा कि भगवान मुरुगन को तमिल संस्कृति और परंपरा में बेहद सम्मान के साथ पूजा जाता है और उन्हें तमिल देवता माना जाता है, इसलिए इस तरह के दावे गलत हैं.
लोगों का कहना है कि यह इतिहास और सांस्कृतिक तथ्यों से छेड़छाड़ जैसा है.
तमिल नेता सीमन की चेतावनी
तमिल नेता और पूर्व अभिनेता-फिल्ममेकर सीमन ने भी इस फिल्म को लेकर कड़ा बयान दिया है.
उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया कि अगर भगवान मुरुगन के चित्रण में गलत जानकारी दी गई तो तमिलनाडु में इसका बड़ा विरोध होगा और गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं.
தமிழ் இறையோன், எங்களின் முப்பாட்டன் முருகப்பெருமான் வரலாற்றைத் திரித்து, தமிழர்களை இழிவுபடுத்தினால் கடும் எதிர் விளைவுகளைச் சந்திக்க நேரிடும்!
— செந்தமிழன் சீமான் (@Seeman4TN) July 5, 2026
தமிழ் இறையோன் முருகப்பெருமானை மையப்படுத்தி "என்.டி.ஆர்-திரிவிக்ரம் என்ற பெயரில் ஆந்திராவில் தயாரிக்கப்படும் திரைப்படத்தில், ‘தமிழர்… pic.twitter.com/1zTIwtooi3
सीमन ने यह भी कहा कि कला के नाम पर धार्मिक और ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए.
मेकर्स की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं
फिलहाल फिल्म के मेकर्स की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है और इसका संभावित नाम “God of War” भी बताया जा रहा है.