Jasprit Bumrah Plan Crash Gesture: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले हमेशा ही जबरदस्त रोमांच और भावनाओं से भरे होते हैं. लेकिन हाल ही में सुपर-4 मुकाबले में हारिस रऊफ द्वारा किया गया 'प्लेन क्रैश' सेलिब्रेशन विवादों का कारण बन गया था, जो आईसीसी के दायरे तक पहुंचा और इस पर 30 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया. अब इस विवाद का जवाब मैदान पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिलचस्प अंदाज में दिया है.
फाइनल मुकाबले में बुमराह ने रऊफ को क्लीन बोल्ड कर अपनी शानदार गेंदबाजी का परिचय दिया, और साथ ही उनका वही चर्चित ‘प्लेन क्रैश’ इशारा दोहराकर पलटवार भी किया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट प्रेमी इस तगड़े जवाब को खूब पसंद कर रहे हैं.
Jasprit Bumrah you beauty 😍
— 𝑮𝒂𝒓𝒃𝒂𝒈𝒆 𝑮𝒉𝒐𝒔𝒕 👻 (@GarbageGhostOG) September 28, 2025
Maa chod di us lawde Haris Raif ki 😭🙏🏻 pic.twitter.com/9XEmtx8QBn
क्यों किया बुमराह ने इशारा?
भारत-पाक मैचों की गहराई में छिपी राजनीति और भावनाएं हमेशा क्रिकेट के खेल को और भी दिलचस्प बनाती हैं. पाकिस्तान की आर्मी द्वारा भारत के कई प्लेन गिराने का दावा वर्षों से चलता आ रहा है, लेकिन कभी कोई ठोस सबूत नहीं मिला. इसी के चलते हारिस रऊफ ने सुपर-4 मैच में अपने उस ‘प्लेन क्रैश’ जश्न के जरिए विरोधी फैंस को चिढ़ाने की कोशिश की थी. हालांकि, इसका परिणाम उल्टा पड़ा और उन्हें आईसीसी से जुर्माना भी भरना पड़ा.
बुमराह का करारा जवाब
अब जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर इस विवाद को नए अंदाज में हल किया. उन्होंने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हारिस रऊफ को यॉर्कर से क्लीन बोल्ड किया और विकेट के बाद अपने हाथ उठाकर वही ‘प्लेन क्रैश’ मूव दोहराकर रऊफ को करारा जवाब दिया. इस धमाकेदार पल ने दर्शकों को खूब उत्साहित कर दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या पाकिस्तान की तरफ से इस जवाब पर कोई नई शिकायत दर्ज होती है या नहीं.
इस मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जज्बातों और जुबानी जंग का भी मैदान होता है.
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 के वीकेंड वार में हुआ धमाल, ये कंटेस्टेंट्स हुए घर से बाहर; तान्या के जमकर हुआ रोस्ट