Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड वार एपिसोड हमेशा की तरह इस बार भी धमाकेदार रहा. 27 सितंबर को सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाई थी, खासकर अमल मलिक को और साथ ही गौहर खान ने अवेज दरबार को एक कड़क रियलिटी चेक दिया था. वहीं फरहाना की तरफ से शहबाज को मारे गए थप्पड़ का मुद्दा भी उठाया गया था. और सबसे खास था तान्या मित्तल का जन्मदिन, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जो इस शो के इतिहास में शायद ही कभी देखा गया हो.
अब 28 सितंबर के वीकेंड वार एपिसोड में रंग जमाने आए खास मेहमान, जिन्होंने घरवालों के साथ मजेदार टास्क करवाए, रोस्ट के जरिए जमकर मस्ती की और एक कंटेस्टेंट को बेघर भी कर दिया गया.
सितारों के साथ हुआ धमाकेदार मिक्स-अप
एपिसोड की शुरुआत में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सर्राफ और सान्या मल्होत्रा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे. अपने हिट गाने पर जब उन्होंने डांस किया, तो सलमान खान भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने उस हुक स्टेप को सीखकर घरवालों के साथ मस्ती की. जान्हवी कपूर के साथ सलमान के मजाकिया सवाल और उनकी प्रतिक्रियाएं देखने लायक थीं. फिर मनीष पॉल ने अपने कॉमेडी किरदार में धमाकेदार एंट्री ली और घरवालों को खूब हंसाया.
तान्या मित्तल के जन्मदिन की धूम-धाम
तान्या के बर्थडे पर मनीष पॉल ने उनका मजाक भी उड़ाया, जब उन्होंने पूछा कि क्या तान्या पूरा थिएटर बुक कर लेती हैं या घर पर प्रोजेक्टर लगाती हैं. तान्या के जवाबों से पूरा घर ठहाके लगाने लगा. सलमान खान ने भी तान्या को सस्ता थिएटर खरीदने की सलाह दे डाली, जिसे सुनकर माहौल और हल्का-फुल्का हो गया.
अवेज दरबार ने खोला अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का राज़
अवेज ने अपनी लव लाइफ की कुछ पर्सनल बातें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने नगमा को डेट करना शुरू किया है, क्योंकि उनके पास्ट रिलेशनशिप्स और फैमिली ट्रॉमा की वजह से वह पहले तैयार नहीं थे. उनके पुराने रिलेशनशिप्स की कहानी सुनकर घरवालों को भी हैरानी हुई.
रोस्टिंग टास्क में जबरदस्त मुकाबला
वरुण धवन और मनीष पॉल के निर्देशन में घरवालों को तीन टीमों में बांटकर रोस्टिंग टास्क कराया गया. सभी टीमों ने शायराना अंदाज में एक-दूसरे पर चुटकी ली और जमकर मजा किया. टास्क के अंत में गौरव खन्ना की टीम विजेता बनी.
सुरक्षित हुए गौरव और मृदुल
टास्क खत्म होते ही स्टार कास्ट ने फैसला किया कि गौरव खन्ना और मृदुल को सुरक्षित रखा जाए, यानी इस वीकेंड किसी एक सदस्य को घर छोड़ना पड़ा.
यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों को लेकर EC का बड़ा ऐलान, 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक किए नियुक्त