Delhi के Rohini में एक कारोबारी के घर फर्जी CBI रेड की कोशिश का मामला सामने आया है. करीब 8-10 लोग खुद को CBI अधिकारी बताकर घर में दाखिल होने पहुंचे, लेकिन कारोबारी की पत्नी ने शक होने पर गेट खोलने से इनकार कर दिया. पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.