Jantar Mantar Protest: घायल पुलिसकर्मियों के परिवार का दर्द, सुनकर भावुक हो जाएंगे

Jantar Mantar Protest The pain of the injured police personnel families

Delhi Police Family PC: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिवार शुक्रवार को सामने आए. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को किस तरह भीड़ का सामना करना पड़ा और उनके परिवारों ने किस दर्द से गुजरना पड़ा.

एक घायल पुलिसकर्मी की बेटी ने बताया कि प्रदर्शन के बाद जब उनके पिता घर लौटे तो उनकी वर्दी खून से पूरी तरह लाल थी. उनके सिर पर चोट लगी थी और उन्हें कई टांके आए थे. बेटी ने कहा कि अगर उनके पिता ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान भी जा सकती थी.