ISRO में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, कई पदों पर निकली वैकेंसी; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ISRO Recruitment 2026: देश की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर उपलब्ध कराया है. ISRO के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

isro-istrac-recruitment-2026-online-application-last-date-july-twenty
Image Source: Social Media

ISRO Recruitment 2026: देश की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर उपलब्ध कराया है. ISRO के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति आवश्यकता के अनुसार देशभर में स्थित ISRO के विभिन्न केंद्रों पर की जाएगी.

इन पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए, टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए समेत कई पदों को भरा जाएगा. प्रत्येक पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, जिसमें आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, बीएससी, लाइब्रेरी साइंस की डिग्री या मास्टर्स और कुक पद के लिए संबंधित कार्य अनुभव जैसी योग्यताएं शामिल हैं.

आवेदन शुल्क और पात्रता

आवेदन शुल्क भी पद के अनुसार तय किया गया है. टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए कुल 750 रुपये, जबकि टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए पदों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार प्रोसेसिंग फीस वापस की जाएगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 जुलाई 2026 तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी. इसके बाद संबंधित पदों के लिए आवश्यक होने पर स्किल टेस्ट लिया जाएगा. अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी. सफल उम्मीदवारों को ISRO के विभिन्न केंद्रों में संगठन की आवश्यकता के अनुसार नियुक्त किया जाएगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1.उम्मीदवार सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर ISTRAC Recruitment 2026 लिंक खोलें.

3.अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें.

4. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

5. आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ और रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: UP होमगार्ड भर्ती रिजल्ट घोषित, 1.07 लाख अभ्यर्थी DV-PST के लिए शॉर्टलिस्ट, ऐसे करें चेक