लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म! जल्द जारी होगा CBSE 10th बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CBSE Class 10 Second Board Exam Result: CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है.

Education CBSE Class 10 Second Board Exam Result updates Here how to check
Image Source: Social Media

CBSE Class 10 Second Board Exam Result: CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे. इसलिए छात्रों को सलाह है कि अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर सकें.

6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

इस साल पहली बार CBSE ने दो बोर्ड परीक्षा (Two Board Exam Policy) लागू की है. इसके तहत जिन छात्रों के कम नंबर आए थे या जो परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिला.

इस सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए 6.68 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया था. अब सभी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि दूसरी परीक्षा में कई छात्रों के अंक बेहतर होंगे और उनका एक साल बच जाएगा.

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • DigiLocker
  • UMANG App

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें.
  • Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी रख लें.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और 5 सदस्यीय परिवार फॉर्मूला से कैसे बढ़ेगी सैलरी? जानें सबकुछ