Israel Iran War Latest Update: तेहरान पर और भीषण हमला तय! नेतन्याहू की खुली चेतावनी!

Israel Iran War Netanyahu warning there will be a more severe attack

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि आने वाले दिनों में ईरान पर हमले और तेज होंगे. रविवार को जारी एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों में मारे गए परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की.

वीडियो में नेतन्याहू ने कहा, "मैंने अभी-अभी रक्षा मंत्री, जनरल स्टाफ के प्रमुख और मोसाद के प्रमुख के साथ बैठक समाप्त की है. मैंने अभियान जारी रखने के निर्देश दे दिए हैं."