ICC Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने नई टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है. वहीं, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. टॉप-10 बल्लेबाजों में पाकिस्तान का सिर्फ एक खिलाड़ी जगह बना सका है.
बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग
ईशान किशन पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे और श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं.
भारत के तिलक वर्मा छठे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के जोस बटलर सातवें, इंग्लैंड के जैकब बेथेल आठवें, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श नौवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर हैं.
जैकब बेथेल को बड़ा फायदा
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में नाबाद 76 रन बनाने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है. वह सात स्थान की छलांग लगाकर सीधे आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं.
गेंदबाजों में राशिद खान नंबर-1
टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं. पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे नंबर पर हैं.
इंग्लैंड के आदिल रशीद एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत के वरुण चक्रवर्ती दो स्थान नीचे खिसककर पांचवें नंबर पर आ गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस छठे और दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश सातवें स्थान पर हैं. दोनों को एक-एक स्थान का फायदा मिला है. भारत के जसप्रीत बुमराह दो स्थान नीचे खिसककर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नौवें और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दसवें स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें- US Iran Deal: 'अमेरिका का ईरान के साथ सीजफायर खत्म...', डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया ऐलान, फिर छिड़ेगी जंग?