Irumudi OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 555% प्रॉफिट वाली ‘इरुमुडी’ अब OTT पर होगी रिलीज

Irumudi OTT Release Date Confirm: रवि तेजा की 'इरुमुडी' ने सिनेमाघरों में अपनी कमाई से खूब सुर्खियां बटोरीं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर रवि तेजा के करियर में खास जगह बना ली है.

Irumudi OTT Release Date Netflix Ravi Teja Film
Image Source: Social Media

Irumudi OTT Release Date Confirm: रवि तेजा की 'इरुमुडी' ने सिनेमाघरों में अपनी कमाई से खूब सुर्खियां बटोरीं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर रवि तेजा के करियर में खास जगह बना ली है. थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है. फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट सामने आ गई है और दर्शक जल्द ही इसे घर बैठे देख सकेंगे.

कहां होगी 'इरुमुडी' की स्ट्रीमिंग?

'इरुमुडी' की ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक ऐलान से पहले ही फिल्म नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रिलीज लिस्ट में दिखाई देने लगी है. जानकारी के मुताबिक, रवि तेजा की यह फिल्म 18 सितंबर 2026, शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकेगी. हालांकि, फिल्म को ओटीटी पर कितनी भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में रवि तेजा के फैंस के लिए थिएटर के बाद अब ओटीटी पर फिल्म देखने का रास्ता साफ हो गया है.

555 फीसदी कमाया प्रॉफिट

बॉक्स ऑफिस पर भी 'इरुमुडी' का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 229.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 178.05 करोड़ रुपये रहा. वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 22.40 करोड़ रुपये कमाए. बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने करीब 555 फीसदी का प्रॉफिट दर्ज किया, जिससे यह रवि तेजा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई.

रवि तेजा के करियर की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

कमाई के मामले में भी 'इरुमुडी' ने रवि तेजा के करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया है. फिल्म उनकी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. खास बात यह है कि मुनाफे के मामले में इसने उनके करियर की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की कमाई और दर्शकों के रिस्पॉन्स ने इसे रवि तेजा के लिए एक बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता बना दिया.

एक्शन के साथ दिखेगा माइथोलॉजिकल एंगल

'इरुमुडी' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें कहानी के साथ माइथोलॉजिकल एंगल भी जोड़ा गया है. फिल्म में रवि तेजा मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जबकि प्रिया भवानी शंकर ने फीमेल लीड का किरदार निभाया है. कहानी पिता और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें इमोशन और एक्शन का मेल देखने को मिलता है. फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 18 सितंबर से ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

देखिए रवि तेजा की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट

1. वॉल्टर विराय्या- 232 करोड़
2. इरुमुडी- 229.25 करोड़
3. धमाका- 84.7 करोड़
4. क्रैक- 70.6 करोड़
5. राजा द ग्रेट- 52 करोड़
6. बलुपु- 50.1 करोड़
7. टाइगर नागेश्वर राव- 48.8 करोड़
8. पावर- 45 करोड़
9. बंगाल टाइगर- 38 करोड़
10. विक्रमार्कुदु- 37.8 करोड़

ये भी पढ़ें: 38वें दिन भी छाई ‘Hanuman Ansh’, 'मिर्जापुर' और 'हैवान' को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी किंग