38वें दिन भी छाई ‘Hanuman Ansh’, 'मिर्जापुर' और 'हैवान' को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी किंग

Hanuman Ansh Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद ‘हनुमान अंश’ ने जिस तरह अपनी रफ्तार बदली है, उसने अब फिल्म को चर्चा में ला दिया है.

Hanuman-Ansh-Box-Office-Collection-Mirzapur-Haiwaan-Weekend
Image Source: Social Media

Hanuman Ansh Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद ‘हनुमान अंश’ ने जिस तरह अपनी रफ्तार बदली है, उसने अब फिल्म को चर्चा में ला दिया है. रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में सुस्त प्रदर्शन करने वाली यह डिवोशनल फिल्म तीसरे हफ्ते से लगातार मजबूत कमाई कर रही है. थिएटर्स में एक महीना पूरा करने के बाद फिल्म पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन कमाई की रफ्तार अभी भी थमती नजर नहीं आ रही. खास बात यह है कि मौजूदा समय में ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के बीच भी वीकेंड पर ‘हनुमान अंश’ ने सिंगल डे कलेक्शन में दोनों को पीछे छोड़ दिया है.

37वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई

‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 37 दिन पूरे कर लिए. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 37वें दिन 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं वीकेंड के मौजूदा दिन में फिल्म अब तक 5 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. लगातार हो रही कमाई से साफ है कि फिल्म को दर्शकों का सपोर्ट अभी भी मिल रहा है और पांचवें हफ्ते में भी इसकी पकड़ बनी हुई है.

196 करोड़ के पार पहुंचा इंडिया कलेक्शन

38 दिनों के कलेक्शन के बाद ‘हनुमान अंश’ का टोटल इंडिया कलेक्शन 196.81 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 232.53 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़ा 3,239 शोज से आया है, जो पिछले दिन के 7,449 शोज के मुकाबले लगभग आधे हैं. कम स्क्रीनिंग और कम शोज के बावजूद फिल्म का मजबूत कलेक्शन करना इसकी मौजूदा बॉक्स ऑफिस पकड़ को दिखाता है.

मिर्जापुर और हैवान से निकली आगे

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को रिलीज हुए अभी एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म का सिंगल डे कलेक्शन 12.50 करोड़ रुपये रहा. वहीं 11 सितंबर को रिलीज हुई ‘हैवान’ ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए. ऐसे में एक महीने से ज्यादा पुरानी ‘हनुमान अंश’ ने सिंगल डे कमाई में दोनों नई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. वीकेंड पर फिल्म का यह प्रदर्शन इसके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ एक डिवोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है. फिल्म उनके बैनर ‘स्वंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत बनी है और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ से प्रेरित है. फिल्म में शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: Haiwaan Collection: ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब, दूसरे दिन ही कमाई ने तोड़ा दम