350 से ज्यादा कमरे, लग्जरी सुविधाएं... पाकिस्तान के सेरेना होटल में होगी शांति वार्ता, जानें एक रात का किराया

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार, 11 अप्रैल को शांति वार्ता होने जा रही है. यह वार्ता फाइव स्टार सेरेना होटल में आयोजित की जाएगी, जो कि पाकिस्तान के सबसे हाई-प्रोफाइल होटल्स में से एक है.

iran us peace talks in islamabad serena hotel room price
Image Source: Social Media

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार, 11 अप्रैल को शांति वार्ता होने जा रही है. यह वार्ता फाइव स्टार सेरेना होटल में आयोजित की जाएगी, जो कि पाकिस्तान के सबसे हाई-प्रोफाइल होटल्स में से एक है. वार्ता से पहले, इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और शहर में रेड अलर्ट का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही, 10,000 से अधिक पुलिस और सेना के जवानों को तैनात किया गया है. इस होटल की शानदार सुविधाएं और महंगे कमरे, इसे खास बनाते हैं.

सेरेना होटल का खास आकर्षण

सेरेना होटल इस्लामाबाद के सबसे आलीशान और लग्जरी होटल्स में से एक है. यहां की सुविधाओं में बेहतरीन कमरे, सुइट्स, रेस्टोरेंट्स और कई अन्य आकर्षण शामिल हैं. होटल में कुल 350 से अधिक कमरे हैं, जिनमें 52 सुइट्स भी शामिल हैं. यह होटल पूरी दुनिया में अपने शानदार सेवा और सुख-सुविधाओं के लिए जाना जाता है. यहां के कमरे और सुइट्स में किंग/क्वीन साइज बेड, मिनीबार और लग्जरी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं.

कमरे और सुइट्स की कीमतें

सेरेना होटल में किराए की कीमतें काफी ऊंची हैं, खासकर जब शहर में कोई बड़ी वार्ता या बैठक हो रही हो. 11 और 12 अप्रैल को होटल में कोई भी कमरा उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान होटल भर चुका है. हालांकि, 12 अप्रैल को होटल के विभिन्न कमरों का किराया इस प्रकार रहेगा:

  • डीलक्स रूम: 160 डॉलर (लगभग 44,611 पाकिस्तानी रुपये) – दो लोग रह सकते हैं
  • एग्जिक्यूटिव रूम: 200 डॉलर (लगभग 55,765 रुपये) – दो लोग रह सकते हैं
  • जूनियर सुइट: 300 डॉलर (लगभग 83,647 रुपये) – दो लोग रह सकते हैं
  • एग्जिक्यूटिव सुइट: 400 डॉलर (लगभग 1.12 लाख रुपये) – दो लोग रह सकते हैं
  • प्रेसिडेंशियल सुइट्स: 2500 डॉलर (लगभग 7 लाख रुपये) – दो लोग रह सकते हैं

इन कीमतों में टैक्स शामिल नहीं है और डिमांड बढ़ने पर ये कीमतें बदल सकती हैं.

होटल की सुविधाएं और आकर्षण

सेरेना होटल में शानदार डाइनिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं. रेस्टोरेंट्स जैसे राकापोशी, जमाना, दावत और वाइल्ड राइस में पाकिस्तानी, एशियन, मिडिल ईस्ट और इंटरनेशनल व्यंजन मिलते हैं. इसके अलावा, होटल में एक स्विमिंग पूल, विशाल गार्डन, कॉफी शॉप और इवेंट्स के लिए आउटडोर स्पेस जैसी कई आकर्षक सुविधाएं भी हैं.

सेरेना होटल का इतिहास और वैश्विक मौजूदगी

इस्लामाबाद का सेरेना होटल, सेरेना होटल्स चेन का हिस्सा है, जिसे Tourism Promotion Services Ltd द्वारा संचालित किया जाता है. इस कंपनी की शुरुआत 1970 में केन्या में हुई थी और अब इसके होटल्स और रिजॉर्ट्स दुनियाभर में मौजूद हैं. 2024 तक, इस होटल चेन के 30 से अधिक होटल और रिजॉर्ट्स विभिन्न शहरों में स्थित हैं. इसका हेडक्वार्टर नैरोबी, केन्या में है, और इसका नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला हुआ है.

ये भी पढ़ें: युद्धपोतों में भर रहे अब तक के सबसे खतरनाक हथियार... शांति वार्ता से डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी