iPhone 17 Pro Discount Offer: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Flipkart की Sasa Lele Sale आपके लिए सुनहरा मौका हो सकती है. इस बार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है. सबसे ज्यादा चर्चा Apple के नए iPhone 17 Pro Max को लेकर है, जो इस सेल में काफी कम कीमत में उपलब्ध होगा.
सेल की शुरुआत पहले Flipkart Plus और Black मेंबर्स के लिए होगी, जबकि बाकी यूजर्स 9 मई से इसका लाभ उठा सकेंगे. ऐसे समय में जब स्मार्टफोन कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं, यह ऑफर विशेष रूप से आकर्षक माना जा रहा है.
25,000 रुपये तक की बचत
iPhone 17 Pro Max को लॉन्च के समय 1,34,900 रुपये में पेश किया गया था. Flipkart Sale के दौरान इसकी लिस्टेड कीमत घटकर 1,19,900 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा, Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. बैंक कैशबैक ऑफर जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत लगभग 1,09,900 रुपये हो जाएगी. इस तरह खरीदार कुल मिलाकर करीब 25,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं.
डिजाइन और डिस्प्ले में नया अनुभव
Apple ने iPhone 17 Pro Max के डिजाइन में कई बदलाव किए हैं. फोन की फ्रेम अब एल्यूमिनियम की है, जिससे यह हल्का और मजबूत महसूस होता है. 6.9 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिलता है, जो स्क्रैच और डैमेज के खिलाफ पहले से मजबूत है. नया एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग बाहरी रोशनी में स्क्रीन की विज़िबिलिटी बेहतर बनाता है.
परफॉर्मेंस और गेमिंग में दमदार
iPhone 17 Pro Max में Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद सक्षम है. लंबी अवधि तक इस्तेमाल करने पर भी फोन गर्म नहीं होता, जो इसे अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है.
कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग में नया स्तर
फोन में तीन रियर कैमरे 48 मेगापिक्सल के हैं. Apple की Fusion टेक्नोलॉजी के साथ फोटो क्वालिटी बेहतर हुई है. कम रोशनी में भी मेन कैमरा शानदार तस्वीरें देता है, जबकि टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी बेहतरीन रिजल्ट प्रदान करते हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आदर्श विकल्प है.
Samsung Galaxy S25 FE 5G पर भी भारी छूट
Flipkart पर Samsung Galaxy S25 FE 5G पर भी अच्छे डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं. 8 128GB वेरिएंट की असल कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन छूट के बाद यह केवल 43,999 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Android यूजर्स सावधान! बन सकते हैं हैकर्स का शिकार, सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम