Android यूजर्स सावधान! बन सकते हैं हैकर्स का शिकार, सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम

Alert For Android Users: अगर आप Android स्मार्टफोन या टैबलेट इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने हाल ही में Android डिवाइसेज को लेकर गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है.

cert High risk warning for android users for Cyber security
Image Source: Social Media

Alert For Android Users: अगर आप Android स्मार्टफोन या टैबलेट इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने हाल ही में Android डिवाइसेज को लेकर गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है. एजेंसी के अनुसार Android के कई नए वर्जन्स में ऐसी खामी पाई गई है, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस में बिना किसी अनुमति के घुसपैठ कर सकते हैं. इस खतरे को हाई-सीवियरिटी यानी बेहद गंभीर श्रेणी में रखा गया है.

क्या है यह सुरक्षा खामी?

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह समस्या Android Debug Bridge यानी adbd नाम के सिस्टम कॉम्पोनेंट में पाई गई है. यह फीचर आमतौर पर डेवलपर्स द्वारा फोन और कंप्यूटर के बीच कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन CERT-In ने पाया कि इस सिस्टम में ऑथेंटिकेशन सही तरीके से हैंडल नहीं हो रहा है, जिससे एक बड़ा सुरक्षा छेद बन गया है. इस खामी का फायदा उठाकर कोई हमलावर उसी नेटवर्क पर मौजूद Android डिवाइस में बिना अनुमति के कोड चला सकता है.

किन डिवाइसेज पर खतरा है?

सरकारी चेतावनी के मुताबिक यह सुरक्षा खामी Android के कई नए वर्जन्स को प्रभावित कर रही है. इसमें Android 14, Android 15, Android 16 और Android 16-QPR2 शामिल हैं. यह खतरा सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि Android पर चलने वाले टैबलेट, स्मार्टवॉच और अन्य स्मार्ट डिवाइसेज भी इसकी चपेट में आ सकते हैं.

हैकर्स क्या कर सकते हैं?

अगर कोई हमलावर इस कमजोरी का गलत इस्तेमाल करता है, तो वह रिमोट कोड चला सकता है. इसका मतलब है कि वे आपके फोन की फाइल्स तक पहुंच सकते हैं, संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं या सिस्टम के कुछ हिस्सों को कंट्रोल भी कर सकते हैं. चूंकि Android दुनिया के अरबों डिवाइसेज में इस्तेमाल होता है, इसलिए ऐसी सुरक्षा खामियां बेहद गंभीर मानी जाती हैं.

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

CERT-In ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि जैसे ही आपके डिवाइस के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट आए, उसे तुरंत इंस्टॉल करें. Google ने मई 2026 के Android Security Bulletin में इस खामी के लिए पैच जारी कर दिया है. अब अलग-अलग स्मार्टफोन कंपनियां धीरे-धीरे अपने डिवाइस में यह अपडेट भेजेंगी. अगर आपके फोन में लंबे समय से सिक्योरिटी अपडेट का नोटिफिकेशन पड़ा है, तो उसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

Public Wi-Fi पर रहें सतर्क

यह हमला खासतौर पर उसी नेटवर्क पर मौजूद हैकर्स द्वारा किया जा सकता है. इसलिए अनजान या असुरक्षित Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होने से बचना बेहद जरूरी है. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आजकल हैकर्स ऐसे कमजोर सिस्टम्स को निशाना बना रहे हैं जिनमें यूजर की तरफ से ज्यादा इंटरैक्शन की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में फोन को अपडेट रखना और सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करना सबसे बड़ा बचाव है.

ये भी पढ़ें: क्या आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंडरा रहा हैकिंग का खतरा? जानिए एन्क्रिप्शन बंद होने का मतलब