IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? इन प्लेयर्स का कटेगा पत्ता

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की अगली भिड़ंत 12 फरवरी को नामीबिया से होगी. यह मुकाबला दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

India vs Namibia match in T20 World Cup 2026 playing 11 ind vs nam
Image Source: ANI

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की अगली भिड़ंत 12 फरवरी को नामीबिया से होगी. यह मुकाबला दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारत ने इस विश्व चैंपियनशिप में जीत के साथ शुरुआत की.  7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 29 रन से जीत हासिल की. दूसरी ओर नामीबिया को नीदरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. अब सबकी नजर टीम इंडिया के दूसरे मैच पर हैं, जो नामीबिया के खिलाफ खेला जाना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया कई बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है. 

अभिषेक शर्मा चल रहे बीमार

टी20 फॉर्मेट में भारत के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टीम से बाहर चल रहे हैं. बीते दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. पेट में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. हालांकि कल के मैच में उनके मैदान पर उतरने को लेकर सस्पेंस बरकरार है. क्योंकि अभी तक उनके खेलने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

एक प्रेस वार्ता में तिलक वर्मा ने कहा है कि कल मैच के समय अभिषेक कैसा महसूस करते हैं, उसी आधार पर उन्हें खिलाने या नया खिलाने का फैसला लिया जाएगा. मैच में अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति टीम के लिए चुनौती ला सकती है. क्योंकि उनकी जगह पर संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है. लेकिन वह पिछले कुछ समय से ऑउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. 

बुमराह की हो सकती वापसी

पहले मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर थे. बुखार के कारण वह पहला मैच नहीं खेल पाए थे. अब बुमराह पूरी तरह फिट हैं. उन्होंने मंगलवार को बॉलिंग की प्रैक्टिस भी की. ऐसे में नामीबिया के खिलाफ बुमराह गेंदबाजी करते दिख सकते हैं. वहीं अगर टीम में बुमराह की एंट्री होती है तो मोहम्मद सिराज को बैठना पड़ सकता है. इसके अलावा टीम में कोई अन्य बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है. 

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

भारतीय टीम

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर.

ये भी पढ़ें: AFG vs SA: T20 वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मुकाबला! पहली बार एक मैच में 2 सुपर ओवर, आखिरी गेंद तक अटकी रही सांसें