India US Trade Deal: 'Mother of All Deal' से हिला अमेरिका! ट्रंप ने घटा दिया टैरिफ

India US Trade Deal Trump reduced the tariff Mother of All Deal

India US Tariff: अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक रिश्तों में एक अहम मोड़ आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारत पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इस फैसले की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब दोनों देशों के बीच एक बड़े व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अंतिम दौर में बताई जा रही है.

टैरिफ में कटौती का ऐलान होने से कुछ समय पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इस बातचीत को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक मुद्दों और आपसी सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की.