IND W vs SL W: 2024 का हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया, एशिया कप फाइनल में कल श्रीलंका से महामुकाबला

Women's Asia Cup 2026: विमंस एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात देकर निर्णायक मुकाबले में जगह बनाई.

India Sri Lanka Women Asia Cup Final Live Streaming
Image Source: ANI/ File

Women's Asia Cup 2026: विमंस एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात देकर निर्णायक मुकाबले में जगह बनाई. भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल खेलेगी, वहीं श्रीलंका की टीम 7वीं बार खिताबी मुकाबले में उतरेगी. भारत ने अब तक 7 बार ट्रॉफी जीती है, जबकि श्रीलंका एक बार चैंपियन बना है.

पिछली हार का हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया

फाइनल में भारत के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी. एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की टीम इस बार पिछली हार का हिसाब बराबर कर ट्रॉफी जीतना चाहेगी. वहीं श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू की नजर भी टीम के खिताबी रिकॉर्ड को और मजबूत करने पर होगी.

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल?

भारत और श्रीलंका के बीच विमंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगी. दोनों टीमों के फाइनल तक के सफर को देखते हुए इस मुकाबले में रोमांचक टक्कर की उम्मीद है.

टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले फाइनल का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच को सोनी लिव ऐप के जरिए लाइव देखा जा सकता है. मुकाबले से जुड़ी सभी प्रमुख खबरें और अपडेट दैनिक जागरण की वेबसाइट और ऐप पर भी उपलब्ध रहेंगी.

भारत महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव.

श्रीलंका महिला टीम

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समाराविक्रमा (उपकप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), संजना कविंदी, हासिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपेज, चामुदी प्रबोदा, चेतना विमुक्ति.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, फाइनल मैच में भिड़े नेपाल-UAE के खिलाड़ी, देखें वीडियो