India Story: भारत अब हिंद महासागर में अपनी समुद्री ताकत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के तहत भारतीय नौसेना को लगातार आधुनिक और स्वदेशी हथियारों से लैस किया जा रहा है. देश में बने अत्याधुनिक युद्धपोत, पनडुब्बियां, मिसाइल सिस्टम और एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी अब भारत की समुद्री सुरक्षा को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बना रहे हैं.
हिंद महासागर क्षेत्र आज वैश्विक व्यापार और सामरिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है. ऐसे में भारत अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ इस पूरे क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त बनाए रखने के लिए तेजी से अपनी नौसैनिक क्षमता बढ़ा रहा है. स्वदेशी तकनीक से तैयार हो रहे युद्धपोत और हथियार न सिर्फ भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें- West Bengal News: Amit Shah का बंगाल मिशन! घुसपैठ, कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर बड़ा फैसला!