नई दिल्ली: वैश्विक स्मार्टफोन सप्लाई चेन में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है. अमेरिका जैसे प्रमुख बाजार में स्मार्टफोन की आपूर्ति के मामले में भारत ने पहली बार चीन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. यह परिवर्तन न केवल भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं में सुधार का संकेत है, बल्कि वैश्विक व्यापारिक रणनीतियों में बदलाव का भी स्पष्ट उदाहरण है.