Petrol-Diesel Price: पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल-सीएनजी भी हुए महंगे, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

देश में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 11 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं.

petrol and diesel prices Increase petrol cross 100 rupees Hike
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Petrol-Diesel Price: देश में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 11 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और दिल्ली में इसकी कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. 

यह पहली बार है जब देश में पेट्रोल ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया है. वहीं डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसका भाव 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

मध्य पूर्व संकट के बाद लगातार बढ़े दाम

ईंधन कीमतों में यह बढ़ोतरी मध्य पूर्व में जारी संकट के बाद शुरू हुई थी. 15 मई को पहली बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे, जब दोनों ईंधनों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी. इसके बाद 19 मई को लगभग 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ. इसके बाद शनिवार को फिर बढ़ोतरी हुई और अब यह चौथी बार है जब दामों में 2 रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है.

10 दिनों में करीब 5 रुपये तक महंगा हुआ ईंधन

पिछले कुछ दिनों के दौरान कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे पहले एक हफ्ते के भीतर तीसरी बार दाम बढ़ाए गए थे, जब पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. इस तरह पिछले 10 दिनों से भी कम समय में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है.

सीएनजी भी हुई महंगी

वाहन ईंधन सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. शनिवार को सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए. इस तरह पिछले कुछ दिनों में हुई लगातार बढ़ोतरी के बाद सीएनजी कुल मिलाकर करीब 4 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- इंडिया फर्स्ट... रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, मार्को रुबियो के सामने जयशंकर ने दे दिया साफ जवाब