IND vs ZIM 1st T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 23 जुलाई से शुरू हो रही है. पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. ऐसे में पहले मैच की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी काफी चर्चा है.
अभिषेक और वैभव कर सकते हैं ओपनिंग
पहले T20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत कर सकते हैं. टीम में प्रभसिमरन सिंह भी मौजूद हैं, लेकिन पहले मैच में उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है. तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन उतर सकते हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे और उपकप्तान तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
रिंकू सिंह की जगह मुश्किल
रिंकू सिंह की टीम में वापसी जरूर हुई है, लेकिन पहले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बनना आसान नहीं दिख रहा. छठे नंबर पर शिवम दुबे और सातवें नंबर पर सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है. दोनों बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई संभाल सकते हैं. उनके साथ हर्ष दुबे को भी मौका मिलने की उम्मीद है. तेज गेंदबाजी में प्रिंस यादव और मयंक यादव टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हो सकते हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने मिलेंगे ₹1,500, शुभेंदु सरकार ने बढ़ाई पेंशन