IND vs SA: मोगा में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 51 रन की भारी हार झेलनी पड़ी. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों ही विभागों में टीम इंडिया लड़खड़ाती नजर आई. हालांकि मैच से अधिक सुर्खियां बटोरी हेड कोच गौतम गंभीर के तेवरों ने, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गंभीर का ठंडा और कड़क रिएक्शन साफ दिखाई देता है.
मैच खत्म होने के बाद जब गौतम गंभीर खिलाड़ियों की ओर बढ़े, तो उनके चेहरे पर नाराजगी स्पष्ट नजर आई. न कोई मुस्कान, न किसी तरह की सहजता—बस एक सख्त बॉडी लैंग्वेज. यह वीडियो सामने आते ही फैंस चर्चा करने लगे कि आखिर टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से गंभीर कितने निराश हैं. कई लोगों ने इसे टीम पर बढ़ते दबाव का संकेत बताया, तो कुछ ने इसे प्रोफेशनलिज्म का हिस्सा कहा.
मैच में दिखीं भारत की बड़ी कमजोरियां
भारतीय टीम पूरे मुकाबले में संघर्ष करती दिखी. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का एक ओवर बेहद महंगा साबित हुआ, जिसमें उन्होंने सात वाइड गेंद फेंक डालीं. इससे साउथ अफ्रीका को आसानी से रन मिले और भारत पर दबाव और बढ़ गया. बल्लेबाजी की बात करें तो टॉप ऑर्डर फिर फेल हो गया. शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव शुरुआती ओवरों में ही आउट हो गए. ऊपर भेजे गए अक्षर पटेल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. अगर तिलक वर्मा अपनी बेहतरीन 62 रनों की पारी न खेलते, तो हार का अंतर और बड़ा हो सकता था.
After today's loss, Gautam Gambhir was looking angry during the handshake with Indian players like Jitesh Sharma and Arshdeep Singh.
— Tejash (@Tejashyyyyy) December 11, 2025
Look at the attitude of this man; rather than boosting the confidence of players, he was looking at them angrily 💔 pic.twitter.com/0nJTTZ8qfQ
सूर्यकुमार यादव का बयान और रणनीति पर सवाल
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने माना कि टीम की रणनीति कमजोर साबित हुई. उन्होंने कहा कि टीम सिर्फ शुरुआती तेज शुरुआत पर निर्भर नहीं रह सकती. खुद उन्हें और गिल को बेहतर शुरुआत देनी चाहिए थी. कठिन परिस्थितियों में खेलते समय टीम के पास बैकअप प्लान की कमी साफ नजर आई. अक्षर पटेल को प्रमोट करना एक प्रयोग था, जो सफल नहीं हुआ. सूर्या ने भरोसा जताया कि टीम अपनी गलतियों से सीखकर अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगी.
यह भी पढ़ें: सता रहा शुभमन गिल की खराब फॉर्म का डर...इस खिलाड़ी ने उठा दिए सवाल