IND vs SA: टी20 विश्व कप के इतिहास में बुमराह बने नंबर-1, अश्विन-अर्शदीप को पीछे छोड़ रचा किर्तिमान

Jasprit Bumrah Records: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया, जहां टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.

IND vs SA Bumrah becomes number-1 in the history of T20 World Cup Ashwin-Arshdeep
Image Source: ANI/ File

Jasprit Bumrah Records: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया, जहां टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. इस मैच के बाद बुमराह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 3 अहम विकेट झटके. उनकी सटीक लाइन और लेंथ के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए. बुमराह की इस शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

अर्शदीप और अश्विन को छोड़ा पीछे

इस प्रदर्शन के साथ ही बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया. इन दोनों गेंदबाजों के नाम 33-33 विकेट थे, जबकि अब बुमराह उनसे आगे निकल चुके हैं. अर्शदीप ने कम समय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वहीं अश्विन ने अपने अनुभव और अलग-अलग तरह की गेंदों से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है.

अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 29 विकेट लिए हैं. एक ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने कई मौकों पर टीम को सफलता दिलाई है. वहीं पांचवें स्थान पर रविंद्र जडेजा हैं, जिनके नाम 22 विकेट दर्ज हैं. जडेजा ने भी अपनी गेंदबाजी से कई बार टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है.

साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर से रोका

बुमराह की शानदार गेंदबाजी का असर यह रहा कि साउथ अफ्रीका की टीम 187 रन पर ही सिमट गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से 200 का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन बुमराह ने बीच के ओवरों में विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया.

टीम इंडिया के लिए बड़ी उपलब्धि

जसप्रीत बुमराह का यह रिकॉर्ड न सिर्फ उनके करियर के लिए खास है, बल्कि टीम इंडिया के लिए भी गर्व की बात है. उनकी यह फॉर्म आगे आने वाले मैचों में भी भारत के लिए काफी अहम साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद तीसरे आतंकी का जला हुआ शव मिला